Dainik Bhaskar
Sep 25, 2019, 03:43 PM ISTसतना। जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में एक लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीडित लड़की का करीबी रिश्तेदार बताया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने कल आरोपी बृजकिशोर केवट (45) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सोमवार की रात बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी बालिका का करीबी रिश्तेदार बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।