पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोबाइल की बैटरी फटने से बच्ची घायल, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पताल में घायल बच्ची।

छतरपुर। जिले के राजनगर तहसील के बसारी गांव में कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाली 10 साल की किरण पटेल मोबाईल की बैटरी फटने से घायल हो गई। किरण को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार शनिवार को स्कूल से लौटने के बाद किरण मोबाइल पर गेम खेल रही थी। थोड़ी देर बाद उसने मोबाइल चार्ज पर लगा दिया। फिर जैसे ही उसने मोबाइल उठाकर देखा उसमें धमाका हो गया। जिससे उसके कान और दाहिनी आंख में गंभीर चोटें आईं है। किरण को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। जहां आई सर्जन ने उसका चेकअप और प्राईमरी ट्रीटमेंट किया गया। चूंकि यहां इलाज़ संभव नहीं था जिससे उसे ग्वालियर मेडिकल रेफर किया गया है। 

खबरें और भी हैं...