जबलपुर. सेना के लिए गोला-बारूद और हथियार बनाने वाली देशभर की 41 ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के करीब 83,000 कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर चले गए। दरअसल, केंद्र ने हाल ही में इन फैक्ट्रियों के निगमीकरण का प्रस्ताव पास किया है। कर्मचारी इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। इनका आरोप है कि सरकार एक तरफ सेना को मजबूत करने के दावे कर रही है और दूसरी तरफ सुरक्षा संस्थानों को निजी हाथों में सौंपने की साजिश रच रही है।
जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 23,000 कर्मचारी हैं। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि सरकार का यह फैसला देश की सुरक्षा के लिए घातक है। अगर निगमीकरण का फैसला अमल में लाया गया तो अकेले जबलपुर में ही लाखों कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट हो जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.