पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
उमरिया. उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोरोना वायरस से बचाव के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम किया जा रहा है। नेशनल पार्क प्रबंधन के अनुसार, जनवरी, फरवरी और मार्च महीने के दूसरे बुधवार को हुए कार्यक्रम में आरएमओ डाॅ संदीप सिंह और नोडल अधिकारी कोराना वायरस अनिल सिंह ने रिसॉर्ट प्रबंधकों, जिप्सी संचालकों, टूरिस्ट गाईड्स और वन कर्मियों को कोरोना वायरस और बचाव के संबंध में जानकारी दी।
ईको ट्रेनिंग सेंटर में हुए ओरिएंटेशन कार्यक्रम में डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कोरोना के विरूद्ध अलर्ट जारी किया जा चुका है। इन अस्पतालों में उपचार की हर सम्भव व्यवस्थाएं की गई है। डॉ. सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से प्रभावित मरीज के लक्षण निमोनिया जैसे होते हैं। प्रभावित व्यक्ति को जुकाम, गले में दर्द, साँस लेने में दिक्कत, खांसी, बुखार और गुर्दे खराब होने जैसे लक्षण पाए जाते हैं। इसका वायरस हवा के माध्यम से फैलता है।
सर्दी जुकाम बुखार आदि से पीड़ित व्यक्ति से हाथ न मिलाएं। कम से कम 6 फिट तक दूरी बनाकर रखें क्योंकि प्रभावित व्यक्ति के छींक, खाँसी आदि से निकला वायरस अधिक दूर नहीं जा सकता।
कोरोना से बचने के उपाय
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.