पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

16 विद्यार्थियों ने देखा ताज महल अाैर मुगल गार्डन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदिवासी विकास विभाग भोपाल के मार्गदर्शन में किया शैक्षणिक भ्रमण

झाबुआ | जिले के 16 आदिवासी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भारत दर्शन भ्रमण कराया गया। छह विद्यार्थी उत्कृष्ट विद्यालय के हैं। बच्चाें काे दिल्ली एवं आगरा के ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण कराया गया।

विद्यार्थियों को स्वचलित रेलवे नीरा वाटरपार्क, राष्ट्रपति भवन, मुगल गार्डन, म्युजियम, इंडिया गेट, राजघाट, लालकिला, संग्रहालय, त्रिमूर्ति भवन, तारामंडल, इंदिरा गांधी स्मारक, ताज महल का भ्रमण कराया गया। स्पेशल ट्रेन से मप्र राज्य से 400 छात्र-छात्राओं व मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भ्रमण किया। इसके तहत भोपाल में आगे की पढ़ाई के लिए कॅरियर काउंसलिंग कर शैक्षणिक किट भी बांटे गए। भ्रमण में उत्कृष्ट विद्यालय झाबुआ के सुनील डामोर, राहुल मेड़ा, पंकेश वसुनिया, मनीषा मखोड़िया, रितिक बबेरिया एवं करिश्मा बिलवाल शामिल थे।
खबरें और भी हैं...