पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhabua News Mp News 21 Best Performing Women In Various Fields Shared Experiences

विभिन्न क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 21 महिलाओं ने साझा किए अनुभव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय स्त्री संगठन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 21 महिलाओं को अपने मन की बात रखने के लिए मंच दिया गया। इस दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान अपने जीवन साथी को किडनी देकर जीवन संगिनी की श्रेष्ठ भूमिका निभाने वाली सपना कोठारी एवं रागिनी सक्सेना का
सम्मान किया गया। सपना एक शिक्षिका है जबकि रागिनी गृहिणी। विभिन्न क्षेत्रों की कर्मठ महिलाओं में नगरपालिका उपाध्यक्ष रोशनी डोडियार, समाज-सेविका
सुशीला भट्ट, स्वास्थ्य के क्षेत्र से डॉ. चारूलता दवे, मुक्ता त्रिवेदी, संगीता डामोर, डेनिफियन निनामा, बैंकर्स से सीमा, इंजीनियर शिल्पा सोलंकी, शिक्षा के क्षेत्र से सविता गुप्ता, डॉ. कंचन चौहान, प्रो. प्रीति त्रिपाठी, शैफाली व्यास, अभिभाषक अर्चना राठौर, ब्यूटिशियन निम्मो खुराना, गृहिणी चंदुलेखा जोशी, व्यवसायी उर्वशी पटेल, सेलटैक्स से सुषमा दुबे, रेवन्यू से संध्या कुलकर्णी, पुलिस विभाग से नलिनी बैरागी, वन विभाग से दीपिका बंधवार, कला के क्षेत्र से अन्नू भाबर एवं पत्रकारिता से मेघा श्रोत्रिय ने इस दौरान अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं ने सहभागिता की।

इनका सराहनीय सहयोग रहा

आयोजन में भारतीय स्त्री संगठन का परिचय किरण शर्मा ने दिया। वक्ताओं का परिचय प्रवीणा माथुर ने दिया। संचालन वंदना जोशी ने किया। आभार अंजु शर्मा ने माना। कार्यक्रम में संगठन से जुड़ी लता देवल, कीर्ति गौढ़, वंदना नायर, प्रियंका जोशी, अंबिका टवली, सीमा शर्मा, जयश्री पाटिल आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
खबरें और भी हैं...