वाहनों की चेकिंग कर 5 हजार जुर्माना वसूला
पेटलावद | बामनिया मार्ग पर पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई की गई। एसओ कोमलसिंह ने पुलिस बल के साथ दो व चार पहिया वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान बिना कागज व बगैर लाइसेंस वाहन चलाने वालों के चालान काटे गए। कार्रवाई के डर से कई वाहन चालकों ने अपने रास्ते भी बदल लिए। कार्रवाई के दौरान 13 चालान काटकर 5 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।