स्वास्थ्य शिविर में 651 मरीजों का उपचार किया
बावड़ी में भारत ओमान रिफाइनरीज व जीवन ज्योति अस्पताल मेघनगर ने किया आयोजन
भारत ओमान रिफाइनरीज एवं जीवन ज्योति अस्पताल मेघनगर के संयुक्त तत्वावधान में सर्वरोग निदान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ऋषिकुल आश्रम ग्राम बावड़ी में किया गया। शुभारंभ भारत ओमान रिफाइनरीज के सीनियर मैनेजर हर्षल तलाले, कुणाल चौहान, हेमंत जोशी व जीवन ज्योति अस्पताल के निर्देशक फादर पीए थॉमस ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शिविर में ग्राम बावड़ी के लोगों के लिए 45 सोलर स्ट्रीट लाइट की सौगात भी दी गई। सरपंच रूपा बाई को सोलर स्ट्रीट लाइट का प्रमाण पत्र दिया गया। मैनेजर तातले ने उनसे कहा इस सोलर स्ट्रीट लाइट की सुरक्षा आप सभी को करना है। जीवन ज्योति अस्पताल के निर्देशक फादर थॉमस ने अस्पताल द्वारा दी गई सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। भारत ओमान रिफाइनरीज व जीवन ज्योति अस्पताल द्वारा शिविर में आए जरूरतमंदों को व्हीलचेयर, वॉकर छड़ी एवं चश्मों का नि:शुल्क वितरण किया गया। शिविर में जीवन ज्योति अस्पताल की प्रशासक सिस्टर एल्सीना, डॉ. मारकुस डामोर, डॉ .जय पाटीदार, डॉ. मरिया जॉन, डॉ. प्रेम प्रकाश तंवर, डॉ. जितेंद्र मंडलोई, डॉ. ईश्वर पाटीदार, डॉ. पूजा पाटीदार, डॉ. शैलेष कचौले व स्टाफ ने सेवाएं दी।
मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 20 का चयन
शिविर में 651 लोगों का उपचार व जांच की गई। नेत्र परीक्षण के दौरान 20 मोतियाबिंद मरीजों का चयन कर उन्हें ऑपरेशन के लिए बेस अस्पताल में नि:शुल्क बस से भेजा। जहां मोतियाबिंद सर्जरी की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन भारत ओमान रिफाइनरीज बावड़ी के मैनेजर रोहित तिवारी ने किया।
शिविर में बड़ी संख्या में लाेग उपचार कराने पहुंचे।