- Hindi News
- National
- Jhabua News Mp News 8 Divyangs Of Jhabua Alirajpur District Got Married In Ujjain
झाबुआ-आलीराजपुर जिले के 8 दिव्यांगों का उज्जैन में हुआ सामूहिक विवाह
राणापुर | अालीराजपुर-झाबुआ में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए कार्यरत संस्था सारथी पुनर्वास केंद्र द्वारा 8 दिव्यांग जोड़ों को विवाह कराया। संस्था के सहयोगी भावसिंग निनामा ने बताया कार्यक्रम में क्षेत्र के 8 दिव्यांग जोड़ों को तैयार कर उनका पंजीयन उज्जैन में आयोजित दिव्यांग विवाह सम्मेलन में करवाया। उज्जैन जिला प्रशासन के सहयोग से मेघदूत होटल में आयोजित दिव्यांगजन सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 5 विश्व रिकॉर्ड बने। जिनमें झाबुआ जिले के दिव्यांगजनों ने शिरकत कर जिले का नाम रोशन किया।