पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhabua News Mp News Arrested For The Barelay Incident From Tamariya Village

टमरिया गांव से बाेरलाय कांड का अाराेपी पकड़ाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धार/ तिरला. माॅब लिचिंग मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। तिरला क्षेत्र के अलावा मनावर क्षेत्र के अाराेपियाें काे पकड़ा जा रहा है। अब तक पुलिस ने कुल 39 अाराेपियाें काे गिरफ्तार कर लिया है। तिरला टीअाई एसएस नागर के अनुसार अाराेपी राकेश पिता बाबलिया कवचे उम्र 28 वर्ष निवासी टेमरिया थाना मनावर को रविवार काे दोपहर 12.40 बजे ग्राम बोरलाई बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। गाैरतलब है कि 5 फरवरी काे किसानाें पर लाठी अाैर पत्थराें से हमले में राकेश भी शामिल था। जिसे पुलिस ने वीडियाे के अाधार पर चिह्नित किया था। उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। इधर सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे बाेरलाय के बस स्टैंड से धरदबाेचा।
खबरें और भी हैं...