- Hindi News
- National
- Jhabua News Mp News Awareness Campaign Launched In 14 Villages To Bring Equality To Women
महिलाओं को समानता दिलाए जाने के लिए 14 गांवों में चलाया जागरूकता अभियान
झाबुआ. जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने संकल्प भी लिया।
झाबुआ | महिला दिवस के उपलक्ष्य में थांदला और पेटलावद ब्लॉक के 14 गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को समानता दिए जाने व उनके साथ होने वाले छुआछूत को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
चेतना संस्था के सुशील शर्मा ने बताया संस्था द्वारा जिले के थांदला और पेटलावद ब्लॉक में मिशन अंत्योदय के तहत स्वास्थ्य और पोषण के विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संस्था ने 5 से 7 मार्च तक 14 गांवों में जागरूकता अभियान चलाए। आयोजन के दौरान महिला दिवस के विषय समानता सभी आयु के लिए पर भी चर्चा की गई। जिसमें महिलाओं को सक्षम होकर बराबरी में आने का संकल्प भी लिया। अभियान के दौरान लगभग 250 महिलाएं, 30 किशोरी बालिकाएं, 10 पुरुष की सहभागिता रही। अभियान को सफल बनाने में चेतना टीम के विनोद कामरे, योगेश सोलंकी, राजू हटीला, विकास भूरिया, वागबिल गणावा, सुरेश आर्य, रीना रावत, अंजू सांवले, निशा वर्मा का योगदान रहा।