- Hindi News
- National
- Petlawad News Mp News Bhagwat At Krishna Pranami Temple In Undikhali From 19
उंडीखाली में कृष्ण प्रणामी मंदिर पर भागवत 19 से
थांदला | उंडीखाली (शिवगढ़ महुडा) में कृष्ण प्रणामी मंदिर पर 19 से 25 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अमित भाबर व उपाध्यक्ष नाथू पाटीदार ने बताया कथा की तैयारियां की जा रही है। इसके लिए विभिन्न समितियों का गठन कर दायित्व सौंपे गए हैं।
कथा का वाचन हरिद्वार रंगमहल के संत प्रमोद सुधाकर करेंगे। भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। पाटीदार ने बताया कथा स्थल तक पहुंचने के लिए नगर के बावड़ी मंदिर से नि:शुल्क वाहन व्यवस्था समिति की द्वारा की गई है। पहले दिन 19 मार्च को प्रातः 9:00 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो पूरे नगर में भ्रमण करेगी। भ्रमण के बाद यात्रा कथा स्थल पहुंचेगी। प्रतिदिन रात्रि 9 बजे हर कुंडी (गुजरात) के पंडित रश्मिकांत भट्ट द्वारा वाणी चर्चा की जाएगी।