महिला शक्ति केंद्र के लिए आवेदन बुलाए
झाबुआ | महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को गति देने के लिए राष्ट्रीय
महिला सशक्तिकरण मिशन में ‘महिला शक्ति केंद्र योजना
प्रारंभ की गई है। योजना में विकासखंड स्तर पर ग्रामीण महिलाओं को सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से प्रशिक्षण और क्षमता का निर्माण से सशक्त बनाया जाएगा, ताकि वे अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर कौशल विकास, रोजगार, डिजिटल साक्षरता, स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए अवसर में सक्रिय हो सकें। केंद्र संचालित करने के लिए अशासकीय संस्थाओं से आवेदन बुलवाए गए हैं। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग से भी संपर्क कर सकते हैं।