- Hindi News
- National
- Jhabua News Mp News Celebrating Anand Utsav Overcome The Fear Of Examination In Children
आनंद उत्सव मनाकर बच्चों में परीक्षा के डर को दूर किया
झाबुआ | शासकीय हाई स्कूल हुड़ा में गुरुवार को आनंद उत्सव मनाया गया। इस दौरान कक्षा 5वीं और 8वीं के बच्चों में परीक्षा को लेकर व्याप्त भय को दूर कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया गया।
दरअसल, इस बार इन दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर हो रही है। इसके चलते बच्चों में थोड़ा भय है। भोपाल के आनंद शिविर से प्रशिक्षण लेकर आई आनंद संस्था प्रभारी अरुणा वरदिया व ज्योत्सना मालवीय ने बच्चों को परीक्षा संबंधी जानकारी दी। साथ ही बोर्ड परीक्षा को लेकर उनके मन में उठ रहे सवालों के जवाब भी दिए। बच्चों को पढ़ाई में मेहनत करने को कहा।
बच्चाें काे परीक्षा संबंधी जानकारी दी गई, उनका उत्साह भी बढ़ाया।