पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranapur News Mp News Chunri Yatra Will Be Taken Out On Tribal Patelia Samaj Gudi Padwa

आदिवासी पटेलिया समाज गुड़ी पड़वा पर निकालेगा चुनरी यात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आदिवासी पटेलिया समाज द्वारा नववर्ष गुड़ी पड़वा पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। रविवार को कालिका माता मंदिर पर आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया। विमोचन वरिष्ठ सदस्याें एवं समाज के गणमान्य नागरिकाें की उपस्थिति में हुआ।

चुनरी यात्रा का पांचवां वर्ष है। माता रानी को 201 मीटर लंबी चुनरी ओढ़ाई जाएगी। 25 मार्च को श्रीकृष्ण गार्डन में सुबह 7:30 बजे संतों द्वारा चुनरी पूजन किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे चुनरी यात्रा शुरू होगी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर कालिका मंदिर पहुंचेगी। यहां विधि-विधान से देवी मां को चुनरी अर्पण की जाएगी। समाज के वरिष्ठ रामसिंह सोलंकी, कन्हैयालाल सोलंकी, मकनसिंह पालीवाल, शैलेंद्र सोलंकी ने आयोजन को सफल बनाने की कार्य योजना बनाई। इस अवसर पर पांगुसिंह भाबोर, बबला परमार, पूनमचंद चौहान, संजय सोलंकी, सुनील नलवाया, बापूसिंह सोलंकी, अबजी धाक, लालू परमार, मुकेश संगोड़, नीलेश भूरिया, वेस्ता पालिया, राजू चौहान, शैलेंद्र परमार, मुकेश सोलंकी, रवि परमार आदि मौजूद थे।

अामंत्रण पत्रिका व पोस्टर का विमोचन करते समाजजन।
खबरें और भी हैं...