पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhabua News Mp News Competition On Women39s Contribution In Building Society

समाज निर्माण में महिलाओं के योगदान पर हुई स्पर्धा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बदनावर | ई हंट इंग्लिश इंस्टिट्यूट बदनावर में महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता हुई। समाज निर्माण में महिलाओं का योगदान विषय पर अायाेजित प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें निकिता सरवाल प्रथम रही। लक्षिता पाटीदार द्वितीय व शिवानी श्रीवास्तव तृतीय रही। 10 वर्षीय बालिका माही व्यास ने भी स्पीच दी। तीनों प्रतिभागियों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। शुरुआत सुषमा पाठक व सीमा चावला ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। सुजीत धोड़पकर, राहुल बाफना, रीना जोशी व प्रीतिबाला गहलोत प्रतियोगिता के जज थे। कई प्रतियोगी खेल भी आयोजित किए।

पुरस्कार वितरण समारोह से पहले इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर ओमप्रकाश टेलर ने सभी बालिकाओं और महिला को अपने ब्रेन को डेवलप करने और समाज के अवांछित लोगों से कैसे सजगता के साथ सावधान रहना है यह बताया। राहत उल्लाह और कमल पाटीदार ने आभार माना। अर्जुन सिर्वी, देवेंद्र चौहान, पिंटू पटेल, सोनू सोलंकी व ई हंट क्लास के सभी विद्यार्थी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...