पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhabua News Mp News Confusion Over Rangpanchami Effect On State Government The Congress Is Not Removing The Gaps Bjp Holds The Event For The First Time

प्रदेश सरकार पर असमंजस का रंगपंचमी पर असर; कांग्रेस की नपा नहीं निकाल रही गेर, भाजपा ने पहली बार रखा आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदेश में चल रही राजनीतिक हलचल और प्रदेश सरकार को लेकर बन रहे असमंजस का असर यहां की राजनीति में देखने को मिल रहा है। विधायकों से लेकर नगरीय निकाय पर काबिज कांग्रेस के लोगों में पिछले डेढ़ साल से जो उत्साह दिख रहा था, वो गायब है। जबकि प्रदेश में सरकार जाने के बाद से अचानक गायब हुए भाजपाई फिर से सक्रिय होते दिख रहे हैं। इन समीकरणों का असर शनिवार को रंग पंचमी पर भी देखने को मिलेगा। कई वर्षों से निकल रही नगर पालिका की गेर दूसरी बार नहीं निकल रही। पिछले साल चुनावी आचार संहिता के कारण नहीं निकली थी। दूसरी ओर भाजपा ने पहली बार रंग पंचमी पर होली खेलने का कार्यक्रम बनाया है। इसमें जिलेभर से पदाधिकारियों को बुलाया गया।

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से पार्टी के लोग ज्यादा सक्रिय दिखते रहे हैं। होली से लेकर दिवाली पर कई आयोजन रखे जाने लगे। सभी विधानसभा क्षेत्रों में दिवाली मिलन समारोह रखे थे। दूसरी ओर सरकार जाने के बाद से भाजपाई सिर्फ 2019 में सांसद चुनाव जीतने के बाद ही खुश दिखे थे। पार्टी के हाल ऐसे रहे कि हर आयोजन में चुनिंदा लोग दिखते रहे। लेकिन सरकार बदलने के आसार दिखे तो फिर से सक्रियता दिखने लगी।

ये आया फर्क : सरकार का भरोसा नहीं इसलिए नहीं निकाल रहे गेर

साल 2017 से झाबुआ नगर पालिका पर कांग्रेस का कब्जा है। इसके पहले भाजपा की परिषद में हर साल गेर निकलती थी। 2018 में कांग्रेस की परिषद ने भी निकाली। 2019 में आचार संहिता के कारण रह गई। लेकिन इस बार गेर नहीं निकाली जा रही। कारण बताया जा रहा है कि कोरोना के खतरे को देखते हुए भीड़ जमा नहीं करना है। लेकिन पार्टी में अंदरखाने चर्चा ये है कि नेताओं का सोचना है, एक तरफ सरकार का भरोसा नहीं है और ऐसे में गेर निकालना ठीक नहीं होगा। ऊपर भी गलत संदेश जाएगा।


शहर की डायमंड कॉलोनी में शुक्रवार को मनाई गई रंगपंचमी।

भाजपा : ये मिलन समाराह या गेर नहीं, नया आयोजन शुरू कर रहे

भाजपा ने सरकार जाने और नगर पालिका से अपनी परिषद खोने के बाद आयोजन नहीं किया। इस बार रंग पंचमी के अवसर पर शनिवार को आयोजन किया जा रहा है। इसे रंगपंचमी उत्सव का नाम दिया गया। इसमें सांसद गुमानसिंह डामोर, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, कार्यालय मंत्री महेंद्र तिवारी सहित जिलेभर से प्रदेश स्तरीय, जिला स्तरीय और यहां के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। नेताओं का कहना है, ये मिलन समारोह या गेर नहीं है। हमने ये नया आयोजन शुरू किया है।


इधर, तिथि की घटबढ़, कुछ लोगों ने शुक्रवार को मनाई पंचमी

रंग पंंचमी शनिवार को मनाई जाएगी। लेकिन तिथि की घटबढ़ होने से शहर के कुछ लोगों ने शुक्रवार को ही मना ली। शहर की डायमंड कॉलोनी के लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पंचमी मनाई। कॉलोनी में आयोजन के लिए खास व्यवस्थाएं की गई थी। डीजे की धुन पर गीत-संगीत और डांस का कार्यक्रम चला। संजय शाह ने बताया, सभी लोगों के भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।
खबरें और भी हैं...