- Hindi News
- National
- Jhabua News Mp News Corona Alert Sent Nursing Students Home Leave Training Center Up To 30
कोरोना काे लेकर अलर्ट: नर्सिंग छात्राओं को घर भेजा, 30 तक ट्रेनिंग सेंटर की छुट्टी
कोरोना को लेकर स्वास्थ्य
विभाग अब तेजी से हरकत में आता दिख रहा है। प्रदेशभर में सरकारी नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटरों के हॉस्टल खाली करा लिए गए हैं। झाबुआ का हॉस्टल भी खाली कराकर छात्राओं को उनके घर भेज दिया गया। अभी 30 तारीख तक सेंटर और हॉस्टल बंद रखने को कहा गया है।
बताया जा रहा है, इमरजेंसी की स्थिति में मेडिकल टीम आने पर उन्हें ठहराने की व्यवस्था इन हॉस्टलों में की जाएगी।
छात्राओं का सामान हॉस्टल के एक या दो कमरों में रखने के निर्देश दिए गए। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं से शनिवार को निर्देश जारी हुए और रविवार से छुट्टी कर
दी गई। छात्राओं ने लौटना शुरू कर दिया।
निर्देश में कहा गया है कि पैरामेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों के रुकने के लिए यहां उचित तौर पर व्यवस्थाएं होना चाहिए। निर्देशों से लग रहा है कि इमरजेंसी होने पर मरीजों के उपचार की व्यवस्था भी यहां करना पड़ सकती है। कोरोना से बचाव और नियंत्रण के लिए प्रोटोकॉल फॉलो करने को भी कहा गया है। झाबुआ में नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर का नया और बड़ा हॉस्टल है। यहां 300 के लगभग लोगों के रुकने के इंतजाम हैं। पत्र में वैसे तो पानी की समुचित व्यवस्था के लिए कहा गया है, लेकिन इस हॉस्टल में पानी की समस्या आ सकती है। सीएमएचओ डॉ. बीएस बारिया ने बताया, निर्देश मिलने के बाद फौरन व्यवस्था कर दी गई है।