पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhabua News Mp News Crowd In The Fair So Vehicles Were Not Allowed Inside But The Police Was Removing The Crowd For The Officers39 Car

मेले में भीड़, इसलिए गाड़ियां अंदर नहींजाने दी, लेकिन अफसरों की गाड़ी केलिए पुलिस वाले भीड़ हटा रहे थे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रविवार को झाबुआ में भगोरिया मेले में एसपी की कार और उसके साथ आई गाड़ी के लिए भीड़ से रास्ता बनवाया पुलिस ने।

झाबुआ | रविवार को झाबुआ में भगोरिया मेले में जमकर भीड़ आई। पूरे दिन विजय स्तंभ से लेकर सज्जन रोड, बस स्टैंड, मैन बाजार और उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर पैर रखने की जगह नहीं थी। इसलिए पुलिस ने वाहनों की इंट्री बंद कर दी थी। दो पहिया वाहनों को भी नहीं जाने दिया जा रहा था। विजय स्तंभ, आजाद चौक, उत्कृष्ट सड़क से वैकल्पिक मार्ग जाने वाले रास्ते और नेहरू मार्ग से वाहनों की इंट्री बंद थी।

लेकिन ये रोक सिर्फ आम लोगों के लिए थी। अफसरों और वीआईपी के चार पहिया वाहन तो मेले की भीड़ को चीरते हुए जा रहे थे। विधायकों, बाहर से आए वीआईपी मेहमानों की लग्जरी कारें बस स्टैंड से भीड़ के बीच से निकली। हद तो तब हो गई, जब एसपी की कार और उसके पीछे मेहमानों की एक गाड़ी बस स्टैंड से उत्कृष्ट विद्यालय मैदान तक गई। आगे-आगे एसपी की कार थी तो यातायात पुलिस के अफसर जो गाड़ियों को रोकने का काम कर रहे थे, वो लोगों को सामने से हटाकर गाड़ियां निकलने की जगह बनाने लगे। जब साहब की कार और पीछे मेहमानों की गाड़ी इस रास्ते को पार कर गई, तब यातायात वाले अपने मूल काम पर लौट गए।
खबरें और भी हैं...