- Hindi News
- National
- Jobat News Mp News Everyone Has To Work Together For The Organization To Be Active
संगठन की सक्रियता के लिए सबको मिलकर कार्य करना होगा
हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर वैश्य समाज का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाए जाने को लेकर वैश्य महासम्मेलन की जिला ईकाई की बैठक का आयोजन जैन तीर्थ लक्ष्यमणी में किया गया। बैठक में जिलेभर से समाज के विभिन्न घटकों के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री ओच्छबलाल सोमानी ने कहा कि संगठन की सक्रियता बनाए रखने के लिए हम सबको मिलजुलकर कार्य करना होगा, तभी संगठन अपने मूल उद्देश्य को प्राप्त कर सकेगा। उन्होंने कहा कि आगामी 5 अप्रैल को वैश्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में जिलेभर से संगठन के सक्रिय सदस्यों के अलावा समाज के सभी अंग के लोग भी शामिल हाेने का अाह्वान किया। जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सदस्यों से स्थापना दिवस के अायाेजन काे लेकर सुझाव लिए।
बैठक में लिए कई निर्णय
बैठक में अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम मे नानपुर, खट्टाली, जोबट, आजादनगर, उदयगढ़, बरझर, आम्बुआ, सोंडवा, छकतला, आलीराजपुर सहित अनेक स्थानों से संगठन के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में पुरुष इकाई, महिला इकाई व युवा इकाई के सभी सदस्य शामिल होंगें। हर वर्ष मनाए जाने वाले इस कार्यक्रम को व्यापक, भव्य व प्रभावी रूप देने के लिए अनेक निर्णय लिए गए। जिसमे मुख्य रूप से महिलाएं लाल रंग की चुनरी, पुरुष सफेद कुर्ता पजामा पहनेंगे। बैठक में अन्य कई विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारी सहित अनेक स्थानों से महिलाएं भी शामिल हुई। अंत में सभी के लिए सहभोज का आयोजन भी किया गया। उक्त जानकारी वैश्य महा सम्मेलन के जिला मीडिया प्रभारी आशीष अगाल ने दी।
अालीराजपुर. तीर्थ लक्ष्यमणी में हुई वैश्य समाज बैठक में संबोधित करते ओच्छबलाल सोमानी। बैठक में मौजूद महिलाएं।