- Hindi News
- National
- Jobat News Mp News Fag Festival Celebrated With International Women39s Day And Guests Also Honored Elderly Women
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के साथ फाग उत्सव मनाया और अतिथियों ने बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान भी किया
साहस, सेवा, समर्पण और शौर्य की प्रतिमूर्ति नारी है । राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जाने में नारी शक्ति की महती भूमिका है।
यह बात कवियित्री अमृता भावसार कुक्षी ने महिला मंडल गायत्री शक्तिपीठ जोबट के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित समारोह कही। विशेष अतिथि शारदा भावसार कुक्षी ने कहा नारी मां, बहन और बेटी के रूप में सामाजिक रिश्तों में परिलक्षित होती है। शिक्षित नारी समाज का उत्थान करने में सक्षम है। शिक्षा नारी को स्वावलंबी बनाती है। अतिथियों का स्वागत महिला मंडल कार्यवाहिका केशर राठौड़ और कीर्ति सोनी ने किया । प्रेमलता चौहान और वंदना वाणी ने प्रज्ञागीत प्रस्तुत किया। महिला मंडल की ओर से अतिथियों ने नगर की वरिष्ठ मातृशक्ति रुक्मिणी सोनी, घीसीबाई नागर, द्रोपदी अग्रवाल, सुशीला जैन, मिश्रीबाई राठौड़, लक्ष्मी राठौड़, सीता सक्सेना और सरला वाणी का अभिनंदन किया गया। संचालन सारिका सक्सेना ने किया। अंजू खत्री, सुनीता वाणी, संगीता खत्री, अस्मिता वाणी, संगीता राठौड़, माधुरी यादव, अनुसुइया आसोरिया आदि का योगदान रहा।
जोबट. कार्यक्रम में महिला दिवस के साथ फाग उत्सव मनाया।