खलिहान में लगी आग, 3 किसानों की फसलें जली
कचोलिया बालिया का मामला, कारण अज्ञात
जोबट से 3 किलोमीटर दूर ग्राम कंधा के कचोलिया बलिया में शुक्रवार शाम 4 बजे अज्ञात कारणों से एक खलियान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे एक ही परिवार के तीन किसानों की फसलें जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने इससे पहले ही कहीं लगी आग को बुझाया था। इसलिए उसमें पानी कम था। सूचना के 15 से 20 मिनट बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। नजदीकी कुएं से उसमें पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। शाम करीब 6 बजे तक आग पर काबू पाया गया।
ग्रामीणों के अनुसार आग लगने के तुरंत बाद नगर पंचायत को सूचना दी। लेकिन तत्काल फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि उसी समय जेल परिसर में फायर ब्रिगेड आग बुझाने के लिए गया हुआ था। सूचना मिलते ही प्रभारी तहसीलदार कैलाश सत्या व बालूशाही पटवारी फायर ब्रिगेड लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से 2 घंटे में आग पर काबू पाया गया।
ग्रामीणों के अनुसार एक ही परिवार के तीन लोगों ने अपनी उड़द व सोयाबीन को इकट्ठा कर रखी थी। जिसमें राय सिंह पिता नवल सिंह डावर,आरू पिता नवल सिंह सावर व पति लिया पिता जोगणिया डाबर की उपज जलकर खाक हो गई। तहसीलदार कैलाश सत्या ने बताया आग पर काबू पा लिया गया है। नुकसानी के प्रकरण बनाए है।
जाेबट. अाग लगने से किसानाें की फसल जलकर खाक हो गई।