पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhabua News Mp News For The First Time The Children From The District Edited The Urdu Floor By Floor

जिले से पहली बार बच्चाें द्वारा संपादित उर्दू मंजिल दर मंजिल का विमाेचन किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कलेक्टाेरेट में विमाेचन करते हुए कलेक्टर बनाेठ व अन्य स्टाॅफ सदस्य।

धार | शासकीय स्कूलों के स्टाफ एवं बच्चों के संपादन द्वारा निकाली जाने वाली वार्षिक पत्रिकाओं का गत दिवस कलेक्टर श्रीकांत बनोठ व डीपीसी कमल सिंह ठाकुर द्वारा विमोचन किया गया।

मावि क्र. 2 धार से चहक महक उर्दू मावि क्र. 3 धार से मंजिल दर मंजिल और सफलता की कहानी व प्रावि. मगजपुरा धार से बाल सुमन आदि नैतिक व बाल शिक्षा से ओतप्रोत पत्रिका व उर्दू की मंजिल दर मंजिल का विमाेचन भी किया गया। इसका उर्दू के साथ साथ हिन्दी अनुवाद भी किया गया है। उर्दू पत्र पत्रिकाओं व उर्दू पाठ्यपुस्तकों से नैतिक शिक्षा व राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने वाली रचनाओं का संकलन किया गया है। सफलता की कहानी प्रस्तुत की गई है।

विशेष ताैर पर यह बताया गया कि किस तरह हिन्दी भाषा में प्राप्त शिक्षण सामग्री को उर्दू में अनुवाद करके बच्चों को शिक्षण कार्य करवाया जाता है। यही सफलता की कहानी है विमोचन में नलिनी तंवर, अयाज खान, इरफान पठान, राजेश सक्सेना, देवेन्द्र त्रिवेदी, शबनूर हिलाल, मेहजबीन खान, प्रेमलता शर्मा, विवेक वर्मा, शाहिना जबीन, उरूज नकवी, बाल कैबिनेट, एपीसी भूषण देशपांडे, ठाकुरलाल मालवीय, राजाराम गुरवाडिया आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...