पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhabua News Mp News Ger Out On Colorful Young People Dancing And Singing

रंगपंचमी पर निकाली गेर, नाचते-गाते निकले युवा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाओं ने लक्ष्मीनाथ मंदिर में फाग उत्सव मनाया

रंग पंचमी पर लोगों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। स्थानीय माताजी मंदिर से गेर निकाली गई। जिसमें ग्रामवासियों ने शामिल होकर एक दूसरे को गुलाल लगाया। ढोल-ताशे व डीजे की धुन पर युवाओं ने नृत्य भी किया।

गेर की शुरुआत स्थानीय माताजी मंदिर से हुई। इसमें युवा वर्ग थिरकते हुए चल रहा था। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। यह गेर मुख्य मार्ग, रामा, रोटला रोड होते हुए ब्लॉक कॉलोनी पहुंची। जहां समापन हुआ। इससे पहले सभी लोग माताजी मंदिर पर एकत्रित हुए। सभी ने बैठक की। जिसमें आगामी वर्षों में आने वाले धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एक समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष उत्तम जैन को बनाया। उपाध्यक्ष नानसिंह डावर, अमरसिंह भूरिया, लालसिंह गामोड़ को बनाया गया। सचिव का दायित्व दिलीप कुशवाह को दिया।

बावड़ी हनुमान मंदिर में मनाया फागोत्सव

माहेश्वरी महिला मंडल ने गाए फाग गीत

शनिवार को माताजी मंदिर से निकली गेर में लाेगाें ने ढाेल पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया।

झाबुआ | वैश्य महासम्मेलन की महिला इकाई द्वारा बावड़ी हनुमान मंदिर पर फाग उत्सव मनाया गया। संगठन की जिलाध्यक्ष विजया बजाज ने बताया इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। फाग गीत गाए। सभी ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। संगठन की उपाध्यक्ष कृष्णा माहेश्वरी ने काेराेना वायरस से बचने और इसके लक्षण के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर रुक्मणी वर्मा, तहसील अध्यक्ष पदमा खंडेलवाल, अनिला बेस, सुमित्रा चौहान, कमला सोलंकी, शोभा राठौर, इंदु अरोड़ा, लाली सोनी, मीना सोनी सहित महिलाएं मौजूद थी।

झाबुआ | माहेश्वरी महिला मंडल ने स्थानीय लक्ष्मीनाथ मंदिर में फाग उत्सव मनाया। ढोल-मंजीरे बजाकर महिलाओं ने फाग गीत गाए। एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष किरण माहेश्वरी, रेखा माहेश्वरी, रीना बांगड़, अंजू सोनी, वीणा बांगड़, आरती बांगड़, विनीता माहेश्वरी, अर्चना माहेश्वरी, कृष्णा कोठारी, संगीता जाखेटिया, मधु बांगड़, योगिता कोठारी, पूनम आचार्य, निर्मला माहेश्वरी आदि महिलाएं मौजूद थी।

माहेश्वरी समाज की महिलाअाें ने एक-दूसरे काे गुलाल लगाया।

वैश्य समाज की महिलाअाें ने मंदिर में ढोलक पर फाग गीत गाए।
खबरें और भी हैं...