होली मिलन : एक-दूसरे को लगाया गुलाल
समाराेह में क्लब न्यू के पदाधिकारियाें ने एक-दूसरे काे गुलाल लगाया।
पेटलावद | रोटरी क्लब ने गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। क्लब अध्यक्ष रवि मेहता ने पूर्व का महत्व बताया। उपाध्यक्ष नीलेश मेहता ने सभी को एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। सार्जेंट अशोक शर्मा ने विधिवत समारोह की शुरुआत की। इवेंट मैनेजर पदम मेहता, संजय मेहता, कोषाध्यक्ष कीर्तिश सी. चाणोदिया, अनूप मेहता, कीर्तिश एस. चाणोदिया, संजय बरबेटा, आकाश सोलंकी, आभास सोलंकी, अरुण मेहता, ओम सोनी मौजूद थे। आभार सचिन रोहित कटकानी ने माना।