पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नए शैक्षणिक सत्र के लिए छुट्टियां तय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झाबुआ | सरकारी स्कूलों के लिए 1 अप्रैल से शुरू हो रहे शैक्षणिक सत्र के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने छुटि्टयां तय कर दी हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 16 जून तक रहेंगे। शिक्षकों के लिए 1 मई से 09 जून तक छुट्‌टी होगी। दशहरा अवकाश 24 से 27 अक्टूबर तक, दीपावली अवकाश 12 से 17 नवंबर तक और शीतकालीन अवकाश 25 से 31 दिसंबर तक घोषित किए गए हैं। 10 से 15 जून 2020 के दौरान शिक्षक स्कूलों की स्वच्छता योजना, प्रयोगशालाओं की तैयारियां, माहवार शिक्षण, शैक्षणेत्तर गतिविधियों के आयोजन की समय सारणी, लेसन प्लान, पालक-शिक्षक संघ के नामांकन तथा ठहराव दर के लिए बैठकें, फीडिंग, मिडिल स्कूल से कक्षा 9 में प्रवेश के लिए संपर्क, ब्रिज कोर्स तथा रिमेडियल टीचिंग गतिविधियां संचालित करेंगे।
खबरें और भी हैं...