- Hindi News
- National
- Meghnagar News Mp News Honored Women For Better Work In Other Fields Including Education Health
शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रांे में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
रोटरी क्लब अपना ने महिलाओं को सशक्तिकरण करने की दिशा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक थीम के साथ मनाया। ‘चल नारी दबंग हो जा’ थीम पर हुए इस आयोजन के मुख्य अतिथि रोटरी क्लब अपना की मंडल 3040 की टीच चेयरमैन रेनू सिंह, डॉ. सीना भूरिया, समाजसेवी सीमा जैन, पीजी कॉलेज की प्राेफेसर डॉ. गीता दुबे थी।
रोटरी परंपरा के अनुसार कॉल टू आर्डर रोटेरियन माया शर्मा व चतुर्विद मंत्र का वाचन योग्यता प्रजापत ने किया। स्वागत भाषण रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर भरत मिस्त्री ने दिया। महिलाओं के लिए लकी ड्राॅ का आयोजन किया गया। अतिथियों ने महिलाओं को सशक्त बनने व उनके अधिकारों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा महिलाएं आज हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। अतिथियों को रोटरी क्लब अपना की ओर से रोटरी अलंकरण देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शौर्य भारती की संस्थापिका सुशीला भाबर, समाजसेवी शायदा भाभर, मेघनगर थाना प्रभारी कौशल्या चौहान भी मौजूद थी।
सशक्तिकरण व हुनरमंद लोगों का हुआ सम्मान
रोटरी क्लब अपना द्वारा गायत्री परिवार, मेघनगर साईं मित्र मंडल, राजेंद्र जैन महिला मंडल, प्रगति संस्था, रिद्धि-सिद्धि महिला मंडल, गणेश महिला मंडल को विशेष महिला सशक्तिकरण एवं धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर रुचि लेने पर रोटरी अलंकरण से सम्मानित किया गया। हुनरमंद महिलाओं में सांस्कृतिक नृत्य में अंजलि सस्तिया, ब्यूटीशियन में माधुरी खपेड़, घरेलू उपचार विशेषज्ञ जेतरू बाबूलाल, ग्रामीण क्षेत्र में उपचार सिस्टर सब सवेस्टिन टिंगा, रंगोली कलाकार रोशनी झाड़, मेहंदी कलाकार भारती बोरा गायनोलॉजिस्ट डॉ. जाॅन मरिया, महिला सशक्तिकरण स्वच्छता में संतोष गुड्डा, वार्डन में अंतरा मेडम, धार्मिक आयोजन में बबली शर्मा, महिला संघर्ष में शारदा पंचाल, राधा बेन, प्रेरणादायक योगदान में रूपकुंवर भंडारी एवं शासकीय कर्मचारियों में उत्कर्ष सेवा कार्य के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में मनीषा तड़वाल, मास्टर ट्रेनर आरकेएस के में छाया पटेल, एसडीएम कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर शीला मोहरे, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर स्वच्छता भारत मिशन रजनी मेड़ा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता में डामोर, शिक्षाविद में रेशमा जेम्स का सम्मान किया गया।
पठान ने सुनाई कविता
आयोजन में महिलाओं के हौसले बुलंद करने के लिए कवि निसार पठान ने मां की ममता क्या जानो पर कविता सुनाई। डॉ. शैलेक्सी वर्मा ने महिलाओं को गीत के साथ बेटी बचाओ का संदेश दिया। अपने सम्मान से अभिभूत होकर रूपकुंवर भंडारी ने भी महिलाओं को हर क्षेत्र में सक्रियता की प्रेरणा दी व जैन समाज के धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में सहभागिता के लिए कहा। इस अवसर पर प्रेमलता भट्ट, सुनीता मुथा, अभा राजेंद्र जैन मेघनगर महिला परिषद अध्यक्ष अंगूरबाला रुनवाल, बबली शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित थी। संचालन आरती भानपुरिया ने किया। आभार प्रिया जैन ने माना।
विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।