- Hindi News
- National
- Jhabua News Mp News In One And A Half Year The Road Was Uprooted And The Contractor Got New Asphalt
डेढ़ साल में ही रोड उखड़ा तो ठेकेदार से नया डामर चढ़वाया
शहर के माधोपुरा और कमला नेहरू मार्ग में गारंटी पीरियड में खराब हुआ था रोड
माधोपुरा में पिछले साल बनी सड़क उखड़ने लगी तो ठेकेदार से कराया डामरीकरण।
झाबुआ | शहर के दो वार्डों में एक से डेढ़ साल पहले बनी सड़कें गारंटी पीरियड में खराब होकर उखड़ने लगी। इन सीसी रोड को लेकर नगर पालिका की काफी किरकिरी होने लगी। इसके बाद दोनों रोड बनाने वाले ठेकेदारों से अफसरों ने इन सड़कों पर डामर की नई परत चढ़वाई। एक सड़क पर ठेकेदार को साढ़े 3 लाख रुपए और दूसरी पर डेढ़ लाख रुपए का खर्च खुद करना पड़ा।
शहर के माधोपुरा में लगभग एक साल पहले नई सड़क बनी थी। सीसी रोड बनने के बाद से ही इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठते रहे। ये लगातार उखड़ रहा था। इसके अलावा वार्ड 1 में कमला नेहरू मार्ग में भी नई सड़क के ऐसे हाल हो रहे थे। दोनों काम गारंटी पीरियड में खराब होने लगे। इस पर नपा अध्यक्ष मन्नु डोडियार और सीएमओ एलएस डोडिया ने कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को नोटिस दिया। नोटिस मिलने के बाद ठेकेदारों ने दोनों सड़कों पर नए सिरे से डामरीकरण कराया।