पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रीरामशरणम् भवन का उद्‌घाटन बुधवार को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झाबुआ | श्रीरामशरणम् समिति झाबुआ द्वारा अपने क्षेत्र उमरकोट में भव्य श्रीरामशरण् का निर्माण किया गया है। जहां सैकड़ों साधकों के रहने, ठहरने, भोजन व साधना के लिए पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। इस केेंद्र का उद्‌घाटन 18 मार्च को होगा। क्षेत्र प्रमुख शंभूलाल राठौर एवं अध्यक्ष भूरालाल राठौर ने बताया कि रामनाम के सैकड़ों साधक दिन-रात सेवा कार्य मे लगे हुए हैं। यहां उद्‌घाटन के बाद प्रतिदिन दैनिक सत्संग, साप्ताहिक सत्संग, प्रत्येक माह की पूर्णिमा, त्यौहारों तथा तीनों सद्गुरू ब्रह्मविद् श्रद्धेय स्वामी सत्यानंदजी महाराज, ब्रह्मलीन प्रेमनाथजी महाराज एवं ब्रह्मलीन डाॅ. विश्वामित्रजी महाराज के जन्म दिवसों व ब्रह्मलोक गमन जैसे दिनों पर आयोजन होंगे। उद्घाटन आयोजन में मंगलवार को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक 12 घंटे अखंड श्री रामनाम जाप व सुबह 7 बजे से ही गणेश पूजन एवं नवचंडी हवन शुरू होगा। बुधवार को सुबह 9.34 से हवन की पूर्णाहुति एवं मंगल प्रवेश, 9ः45 से श्रीराम अमृतवाणी व प्रवचन होंगे। दोपहर 12 बजे से राम नाम दीक्षा होगी। 12.30 बजे से भंडारा होगा।
खबरें और भी हैं...