पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Thandala News Mp News Initially Cold Cold And Cough Are Symptoms Of Corona Virus

शुरुआत में सर्दी, जुकाम और खांसी से मिलते हैं कोरोना वायरस के लक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डॉ. मनीष दुबे ने लोगों को बताए वायरस के लक्षण, किया जागरूक

अंचल में भी लोग कोरोना वायरस से भयभीत हैं, हालांकि जिले में अब तक इसका एक भी मामला सामने नहीं आया है। लोग बचाव के तरीकों को लेकर स्थानीय चिकित्सकों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। इसी के चलते डॉ. मनीष दुबे ने वायरस के लक्षण और इससे बचाव की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को जागरूक किया।

डॉ. दुबे ने बताया वायरस के लक्षण प्रारंभिक रूप सर्दी, जुकाम खांसी से मिलते-जुलते रहते हैं। कोरोना वायरस नमी, ठंडक में तेजी से पनपता है। सर्दी, खांसी और वायरल जैसे संक्रमण रोग हैं, जो तेजी से फैलते हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में इस संक्रमण के फैलने की संभावनाएं ज्यादा होती है। डॉ. दुबे ने आह्वान किया कि पर्व के दौरान बच्चों का ध्यान रखें। उन्हें भीगने से बचाएं। हो सके तो सूखे रंगों की होली खेलें। दुबे ने बताया हाथों को 30 सेकंड तक धोएं, गर्म पानी का सेवन करें, साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए थोड़ी-थोड़ी देर में सेनीटाइजर से हाथ साफ करें। ठंडे पेय पद्धार्थ के उपयोग से बचें, धूप लेते रहें, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर ना जाएं।

सेनीटाइजर, हैंडवॉश और मास्क की डिमांड बढ़ी

गंभीर बीमारी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं, जिसके चलते बाजारों से सेनीटाइजर, हैंडवॉश और मास्क जैसी सामान्य चीजें भी खत्म हो रही है। दवाई के थोक विक्रेता मनीष जैन और तनुज कांकरिया ने बताया उक्त तीनों चीजों की डिमांड पिछले 4 दिनों में तेजी से बढ़ी है।

खबरें और भी हैं...