- Hindi News
- National
- Jobat News Mp News Instructions To Deduct 3 Days39 Salary Of Ee Piu If Absent From Meeting
बैठक से अनुपस्थित रहने पर ईई पीआईयू का 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए
समय सीमा बैठक में कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने बगैर सूचना अनुपस्थित रहने पर ईई पीआईयू का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश तथा जोबट जनपद सीईओ और एई तथा उदयगढ़ एई पर काम में कोताही पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं जनपद सीईओ सोंडवा के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए तथा बगैर अनुमति बैठक में अनुपस्थिति पर वेतन काटने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बैठक में चन्द्रशेखर आजाद नगर विकासखंड में स्थानांतरण व रिलीव करने के बाद भी पूर्व स्थान से ही वेतन वितरण करने पर संबंधित शिक्षकों को शोकाज नोटिस एवं बीईओ की विभागीय जांच के निर्देश दिए। बैठक में वनाधिकार पट्टों के निराकरण, आरसीएमएस, पीएम किसान योजना, सीएम हेल्प लाइन प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जन मित्र शिविरों की सघन माॅनिटरिंग एसडीएम और जनपद सीईओ को करने के निर्देश दिए। ग्राम स्तर पर जन मित्र शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया जाने संबंधित निर्देश दिए। साथ ही मैदानी स्तर के कर्मचारियों को प्रभावी और पूर्ण गंभीरता के साथ ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने की प्रक्रिया सुनिश्चित किए जाने, छात्रवृत्ति वितरण की प्रगति, ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मध्याह्न भोजन वितरण संबंधित समूहों, नदी पुनर्जीवन योजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एसके मालवीय, अपर कलेक्टर सुरेशचन्द्र वर्मा, समस्त
एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री पर कार्रवाई करें
अफसर: कलेक्टर
आलीराजपुर | कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने निर्देश दिए कि जिले में अमानक एवं एक्सपायर्ड सामग्री पर कार्रवाई की जाए। इस कार्य की माॅनिटरिंग एसडीएम करें। ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर किसी भी तरह की अमानक खाद्य सामग्री का विक्रय, भंडारण ना हो। इसके लिए सघन रूप से कार्रवाई और जागरूकता हेतु प्रयास करें। साथ ही जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पर रोक कड़ाई से सुनिश्चित कराई जाए।