पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jobat News Mp News Isolation Ward Built In District Hospital Quarantine Room Made For Foreigners

जिला अस्पताल में बनाया आइसोलेशन वार्ड विदेशियों के लिए बनाया क्वारेंटिन कक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट पर है। प्रमुख सचिव गोविल ने सर्दी-खांसी और बुखार के मरीजों की जांच के लिए अलग से व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। मरीजों में लक्षण मिलने पर उन्हें इस वार्ड में रखकर उनकी मॉनीटरिंग की जाएगी। उनकी रिपोर्ट लेकर दिल्ली और जबलपुर भेजेंगे।

इसके अलावा बाहर से आने वाले विदेशियों से कोई खतरा न हो, इसके लिए जिला आयुष कार्यालय में क्वारेंटिन कक्ष भी बनाया गया है। थाने और एसपी कार्यालय से विदेशियों की आने की सूचना मिलने पर उन्हें इस वार्ड में रखा जाएगा। पिछले दिनों इसे लेकर जिलेभर के स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रेनिंग भी दी गई है। जिसमें उन्हें वायरस के लक्ष्ण ओर बचाव के तरीके बताए गए। आगामी आदेश तक जिले के अधिकारियों की होने वाली बैठकें स्थगित कर दी गई हैं। आयुष विभाग द्वारा ग्रामीणों को आयुर्वेदिक काढ़ा भी पिलाया जा रहा है।

स्कूल रहेंगे बंद, बोर्ड परीक्षाएं यथावत चलेंगी

कोरोना वायरस के कारण सरकार ने शासकीय और निजी स्कूलों की छुट्‌टी घोषित कर दी है। आगामी आदेश तक कोई भी स्कूल नहीं खुलेगी। आदेश के अनुसार बोर्ड परीक्षाएं यथावत होगी।

विभाग कर रहा है प्रशिक्षित

कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार अफसर-कर्मचारियाें को प्रशिक्षित कर बताया जा रहा है कि भारत में कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए विभाग को सतर्क रहने की जरूरत है। जिले में कोई भी बाहर यात्री किसी भी हाेटल में रुकता है तो उसकी जानकारी देना जरूरी है। आशा, उषा कार्यकर्ता, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, सुपरवाइजर और एलएचवी तथा आयुष चिकित्सकों को प्रशिक्षित कर रहा है।

मोबाइल पर फोन करते ही सुनाई दे रहा यह संदेश

खांसते या छींकते वक्त हमेशा मुंह को रूमाल या टिशू से ढंके। हाथों को लगातार साबुन से धाेएं। अपनी आंख, नाक और मुंह को बार-बार छूने से रुकें। अगर किसी को खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो तो उससे कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें। जरूरत पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं या हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 पर संपर्क करें।

ये है संक्रमण के लक्षण

तेज बुखार, तेज सिर दर्द, सांस लेने में दिक्कत या सांस फूलना, फेफड़ों की सूजन, निमोनिया, किडनी फेल होना। कोरोना वायरस धीमी रफ्तार से असर दिखाता है। बाद में तीव्र होता है।

सामान्य लक्षण - बुखार, जुकाम, खांसी-कफ, मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी। इसके लक्षण 2 से 14 दिन में ही दिखाई देते हैं।

इधर... जोबट में 412 ग्रामीणों को पिलाया काढ़ा और बच्चों की कर रहे मालिश

शासकीय आयुर्वेद औषधालय कनवाड में सुपोषण कार्यक्रम हुआ। जिसमें औषधालय की परिधि के 10 किमी के अंतर्गत आने वाली आंगनबाड़ी केंद्रों से कार्यकर्ता कुल 16 कुपोषित बच्चों को लेकर आयुर्वेदिक औषधालय उपस्थित हुईं। यहां आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. भावना बघेल के मार्गदर्शन में बच्चों का स्नेहन (मालिश) किया गया। इसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा घोषित कोरोना महामारी से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक काढ़े का भी 412 ग्रामीणों को सेवन कराया गया।

सुपोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों का स्नेहन किया गया।
खबरें और भी हैं...