जयस ने निकाली गेर, ढोल-मांदल पर थिरके ग्रामीण
बामनिया | शनिवार को यहां भराए भगोरिया हाट में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उमड़े। इस दौरान जयस ने गेर निकाली। इसमें समाज के युवक और युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। ग्रामीण ढोल-मांदल की थाप पर नृत्य करते चल रहे थे। इस गेर में मन्नतधारी भी शामिल हुए। ग्रामीणों ने इनका स्वागत किया। जगह-जगह गेर का स्वागत किया गया। इसे सफल बनो में आकास के जिला अध्यक्ष प्रीतमसिंह मुनिया, पवन खराड़ी, दीपिका मेड़ा, कमला देवी गामड़, विकी गामड़, सूरसिंह मीणा, रमेश गरवाल, तोलसिंह डामर, नाहरसिंह मेड़ा आदि का सहयोग रहा।