पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhabua News Mp News Jyotiraditya Scindia39s Effigy Was Burnt At Badi Chowpatty

बड़ी चौपाटी पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला दहन किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बदनावर | बड़ी चौपाटी पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम एवं अभिषेक सिंह टिंकू बना के नेतृत्व में बुधवार रात अाठ बजे ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला दहन किया गया। मुर्दाबाद अाैर ज्योतिरादित्य गद्दार है के नारे लगाए। जिला अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम ने मीडिया से चर्चा में बताया कि सिंधिया परिवार शुरू से ही गद्दार रहा है। प्रदेश की जनता व कार्यकर्ता के साथ ज्योतिरादित्य ने धोखा किया है। राजवर्धन सिंह दत्तीगांव बीजेपी में जाते हैं तो यहां से कार्यकर्ताओं से बातचीत करके यही का उम्मीदवार निर्धारित कर पार्टी से चुनाव लड़वाएंगे। जगदीश बना सलोनी, राम सिर्वी भवानी खेड़ा, मोहन जाट नागदा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...