- Hindi News
- National
- Meghnagar News Mp News Kanha Group Awarded Rotary Ornament For Combating Eco Friendly Holika
ईको फ्रेंडली होलिका दहन करने पर कान्हा ग्रुप रोटरी अलंकरण से सम्मानित
मेघनगर | रोटरी क्लब अपना की पहल पर बड़ा गणपति कान्हा ग्रुप ने दशहरा मैदान पर कंडों की होली का दहन कर पर्यावरण सहेजने का संदेश दिया। क्लब के सदस्यों ने बताया एक होलिका दहन में कम से कम 6 से 10 क्विंटल लकड़ी स्वाहा हो जाती है, इसलिए इस बार ईको फ्रेंडली होलिका दहन किया गया।
महिलाओं ने भी होली के चारों ओर परिक्रमा की। इस दौरान समाजसेवी सुरेशचंद्र जैन, थाना प्रभारी कौशल्या चौहान, शौर्य भारती महिला संस्था से आरती भानपुरिया, माया शर्मा, योग्यता प्रजापत ने ईको फ्रेंडली होलिका दहन के लिए कान्हा ग्रुप को रोटरी अलंकरण से सम्मानित किया।
मेघनगर. ईको फ्रेंडली होलिका दहन पर ग्रुप के सदस्याें काे राेटरी अलंकरण से सम्मानित किया।