- Hindi News
- National
- Jhabua News Mp News Mahila Mandal Of Sai Mandir And Jai Mata Di Group Celebrated Phagotsav
साईं मंदिर व जय माता दी ग्रुप की महिला मंडल ने मनाया फागोत्सव
मेघनगर. महिलाअाें ने एक दूसरे काे गुलाल लगाकर फाग उत्सव मनाया।
मेघनगर | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर साईं मित्र मंडल व जय माता दी ग्रुप की महिला मंडल द्वारा सामूहिक फाग उत्सव मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने फाग और होली गीत गाए। भजनों की प्रस्तुति भी दी। राधा कृष्ण बनकर आई बालिकाओं ने नृत्य किया। फूल व गुलाल से होली खेली गई। श्रीकृष्ण शैली शर्मा बनी व राधा का वेश चारू भानपुरिया ने धारण किया। फाग उत्सव में महिला परिषद की सुशीला दुबे, लीला प्रजापत, पुष्पा शर्मा, सूर्यकांता बैरागी, संध्या बैरागी, चंदनबाला शर्मा, रश्मी शर्मा, मेघा भानपुरिया, प्रियंका भानपुरिया व माही बसेर मौजूद थी।