पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bamniya News Mp News More Than 250 Votive Holders Walked 22 Feet Long Mortise

22 फीट लंबी चूल पर चले 250 से ज्यादा मन्नतधारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धुलेंडी के दिन गांव में चूल मेला भराया। जिले में प्रसिद्ध इस चूल मेले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां पर 22 फीट लंबी चूल जलाई गई थी, जिसमें 250 से ज्यादा मन्नतधारियों ने नंगे पैर चलकर अपनी मन्नत पूरी की। हर वर्ष की तरह इस बार भी चूल खोदने का काम खारीवाल परिवार ने किया।

मंगलवार को दोपहर 3 बजे बाद चूल मेला शुरू हुआ। इससे पहले ही लोग यहां आने आने लगे थे। मंदिर परिसर में चूल जलाई गई। आयोजन देखने के लिए एसडीएम एमएल मालवीय भी पहुंचे। उन्होंने मंदिर के ऊपर बैठकर तीन घंटे तक चूल मेला देखा। उनके साथ प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र अलावा, सरपंच शांति बाई सोलंकी भी थी। व्यवस्थाएं संभालने के लिए टीआई संजय रावत के नेतृत्व में पुलिस जवान तैनात थे। पटवारी ईश्वर पाटीदार भी पहंुचे। आयोजन शुरू होने से पहले ही पेटलावद, बामनिया, खवासा, रायपुरिया, सारंगी व आसपास से सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए थे। कई लोगों ने छतों पर चढ़कर भी आयोजन देखा। एक-एक कर मन्नतधारी चूल पर से गुजरना शुरू हुए। शाम तक यह आयोजन चला। कन्हैयालाल खारीवाल, पुजारी कैलाश बैरागी, विक्रम पंवार, महीपालसिंह पंवार, सज्जनसिंह चौहान, उप सरपंच भंवरसिंह गहलोत, गोबाजी निनामा, शांतिलाल गामड़, भंवरसिंह सिसौदिया, संभव गामड़, रितेश गामड़, राजेश गेहलोद, रनछोड़लाल राठौड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। अधिक भीड़ को देखते हुए चांदनी चौक में पंचायत की ओर से 10 फीट की एलईडी लगाई गई थी। ग्राम पंचायत की ओर से जगह-जगह पानी की व्यवस्था की गई थी।

करवड़. चुल पर चलती मन्नतधारी।
खबरें और भी हैं...