पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सांसद डामाेर 27 मार्च को लेंगे दीसा की बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झाबुआ | जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दीसा) की बैठक 27 मार्च को दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में होगी। बैठक सांसद गुमानसिंह डामोर की अध्यक्षता में रखी गई है। कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने बताया, बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, कृषि विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, खाद्य विभाग, भू-अभिलेख में डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, विद्युत विभाग, दूरसंचार डिजिटल इंडिया पब्लिक इंटरनेट एक्सेस प्रोग्राम, रेलवे, खनिज विभाग उद्योग विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शहरी विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिम जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, लीड बैंक, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन तथा पशु चिकित्सा विभाग की योजनाओं की समीक्षा होगी।
खबरें और भी हैं...