पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुनिमंडल का मंगल प्रवेशथांदला रोड पर की अगवानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रवर्तकश्री जिनेंद्रमुनिजी के आज्ञानुवर्ती तत्वज्ञ धर्मेंद्रमुनिजी आदिठाणा 5 का थांदला में हुआ प्रवेश

आचार्य श्री उमेशमुनिजी के शिष्य प्रवर्तक जिनेंद्रमुनिजी के आज्ञानुवर्ती तत्वज्ञ धर्मेंद्रमुनिजी, हेमंतमुनिजी, रविमुनिजी, आदित्यमुनिजी, प्रशस्तमुनिजी ठाणा-5 का शनिवार को थांदला नगर में मंगल प्रवेश हुआ। मुनिमंडल पेटलावद, बामनिया, खवासा, बाजना, कुशलगढ़, झाबुआ, मेघनगर, कल्याणपुरा आदि क्षेत्रों में धर्मप्रभावना करने के बाद यहां आए हैं।

मुनिमंडल की अगवानी करने यहां विराजित साध्वी निखिलशीलाजी, दिव्यशीलाजी, प्रियशीलाजी, दीप्तिजी ठाणा-4 के अलावा बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं थांदला रोड पहुंचे। प्रवेश के दौरान श्रावक-श्राविकाएं श्रमण भगवान महावीर स्वामी, आचार्यश्री उमेशमुनिजी, प्रवर्तक जिनेंद्रमुनिजी आदि की जय-जयकार और गुरुगुणगान करते हुए चल रहे थे। प्रवेश के दौरान तत्वज्ञ धर्मेंद्रमुनिजी ने कई स्थानों पर मांगलिक श्रवण करवाई। मंगल प्रवेश यात्रा शासकीय महाविद्यालय, विश्राम गृह, दशहरा मैदान, गणेश मंदिर, पुलिस थाना, मठवाला कुआ, जवाहर मार्ग, आजाद चौक होती हुई पोषध भवन पहुंची। यहां समस्त श्रावक-श्राविकाओं ने मुनि व साध्वी मंडल को सामूहिक वंदना किया। सभी ने विहार की सुखसाता पूछी। तत्वज्ञ धर्मेंद्रमुनिजी के मुखारविंद से श्रावक-श्राविकाओं ने उपवास, आयंबिल, नीवीं, एकासन, बियासन आदि विविध तप के प्रत्याख्यान ग्रहण किए।

प्रात: प्रार्थना और दोपहर में हो रही ज्ञान चर्चा

श्रीसंघ के अध्यक्ष जितेंद्र घोड़ावत और सचिव प्रदीप गादिया ने बताया मुनि व साध्वी मंडल के सान्निध्य में यहां प्रतिदिन प्रातः राई प्रतिक्रमण, प्रातः प्रार्थना, दोपहर में ज्ञान चर्चा, शाम को देवसी प्रतिक्रमण, कल्याण मंदिर आदि विविध धार्मिक आराधनाएं हो रही है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रही है। मुनिमंडल व साध्वी मंडल के व्याख्यान रविवार से प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक पौषध भवन पर होंगे। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ने समस्त श्रावक-श्राविकाओं से मुनिमंडल व साध्वीमंडल के सान्निध्य का लाभ लेने का आह्वान किया है।

खबरें और भी हैं...