- Hindi News
- National
- Bamniya News Mp News Now 20 Minutes Before The Baroda Kota Parcel Train Will Arrive
अब 20 मिनट पहले आएगी बड़ौदा-कोटा पार्सल ट्रेन
20 मार्च से बदलेगा समय, मेघनगर में 11.46, बामनिया स्टेशन पर 12.34 बजे पहुंचेगी
बड़ौदा (गुजरात) से चलकर कोटा (राजस्थान) तक जाने वाली बड़ौदा-कोटा पार्सल ट्रेन के समय में रेलवे ने बदलाव किया है। गोधरा के कानसुधी से लेकर रतलाम से पहले मोरवनी रेलवे स्टेशन तक यह ट्रेन 20 मिनिट पहले पहंुचेगी। समय परिवर्तन 20 मार्च से किया जाएगा।
बामनिया रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन दोपहर 12.54 बजे आती है। लेकिन 20 मार्च से यह ट्रेन दोपहर 12. 34 बजे आएगी। अब यह ट्रेन दाहोद में प्रातः 11.05 बजे, बोरडी 11.26 बजे, अनास 11.34, मेघनगर 11.46, थांदलारोड 11.57, बजरंगगढ़ दोपहर 12.07, पंचपिपलिया 12.16, अमरगढ़ 12.28, बामनिया 12.34, भेरूगढ़ 12.45, रावटी 12.57, बिलडी 01.06 एवं मोरवनी 01.16 बजे पहुंचेगी। रतलाम दोपहर 2.10 बजे ही पहुंचेगी।
वीरेंद्रकुमार, स्टेशन अधीक्षक, बामनिया