पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बस से भिड़े बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प|ी को डाकन कहने की बात को लेकर विवाद हुआ और भाई ने अपने ही भाई को तीर मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से 108 से उसे इंदौर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात करीब बजे बहड़िया चौकी की है। लहरू पिता चितरिया (45) निवासी बहड़िया चौकी परिवार के साथ हाेली खेल रहा था। इस दौरान उसके भाई सचिन पिता चितरिया ने लहरू की प|ी को डाकन कह दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा अाैर सचिन ने लहरू को तीर मार दिया, जो उसके सिर में लगा। जिला अस्पताल से 108 के पायलेट महेश और ईएमटी जवसिंह बामनिया रेफर करने पर उसे इंदौर लेकर गए।

भाई को तीर मारकर किया घायल

भास्कर संवाददाता | जोबट

मछली पकड़कर लौट रहे बाइक सवार ट्रक को ओवरटेक करने में सामने से आ रही बस से जा भिड़े। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब 4 बजे आलीराजपुर-जोबट रोड पर भेरूघाटी में ग्राम रामपुरा के पास की है। ग्रामीणों के अनुसार रामपुरा निवासी गवर सिंह अपने साथी जगदीश के साथ बाइक (एमपी 09 एलक्यू 680) से रण बयड़ा उदयगढ़ से मछली पकड़ कर रामपुरा वापस लौट रहे थे। तभी रामपुरा में उन्होंने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। जिसमें सामने से अलीराजपुर से पेटलावद की ओर जा रही यात्री बस (एमपी 45 पी 0945) से जा भिड़े। हादसे में गवरसिंह पिता इंदरसिंह (26) निवासी इंड़ी फलिया रामपुरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घायल जगदीश पिता बिरला (25) को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने लोगों ने 108 को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ईएमटी हरीहर और पायलेट शिवराज धाकड़ ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक का पीएम कराकर पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।

तीर से घायल हुआ भाई।

हादसे में घायल को 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

आलीराजपुर-जोबट रोड पर भेरूघाटी में ग्राम रामपुरा के पास हादसा
खबरें और भी हैं...