- Hindi News
- National
- Jobat News Mp News Opposition Congressmen Burnt Scindia39s Effigy In Jobat
विरोध : जोबट में कांग्रेसियों ने फूंका सिंधिया का पुतला
सिंधिया को कांग्रेस के पीठ में छुरा घोंपने वाला बताया
बस स्टैंड पर कांग्रेसियों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को पीठ में छुरा घोपने वाला नेता बताते हुए पुतला दहन किया। साथ ही नारेबाजी भी की। साथ ही मुख्यमंत्री कमलनाथ, विधायक कलावती भूरिया जिंदाबाद के नारे लगाए।
इस दौरान मौजूद कांग्रेस के जीतू अजनार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मध्यप्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को अस्थिर करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के पीठ में छुरा घाेंपा है। उन्होंने कहा कि पार्टी में जितना सम्मान उन्हें दिया गया किसी ने नहीं दिया गया। पता नहीं वो अब और कैसा सम्मान चाहते थे। इस दौरान विरोध प्रदर्शन में भूरू अजनार, निगम रेमंड, मोनू, सुनील खेड़े, जीतू अजनार, महेश मेड़ा, वेरसिंह पटेल और ठाकुर बामनिया, जाकिर मकरानी, लक्की राठौर आदि मौजूद थे।
जाेबट. ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला फुंकते कांग्रेसी।