पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhabua News Mp News Patanjali Yoga Committee Celebrates Phagotsav Gulab Each Other

पतंजलि योग समिति ने फागोत्सव मनाया, एक-दूसरे को गुलाल लगाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला पतंजलि योग समिति द्वारा महिला दिवस पर स्थानीय बहादुर सागर स्थित बड़े हनुमान मंदिर में फागोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर फाग गीत गाए।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान हनुमान की पूजा अर्चना कर की गई। इसके बाद फाग गीतों का
दौर शुरू हुआ। महिलाओं ने मंदरिया में उड़े रे गुलाल, पीलो रंग केसरिया जैसे गीतों पर नृत्य करके अपनी भक्ति भावना व्यक्त की। इस दौरान महिलाओं ने काेराेना वायरस के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

इस अवसर पर योग समिति की रुक्मिणी वर्मा, ज्योति जोशी, मधु जोशी, वंदना मालवीय, भारती सोनी, माया पंवार, ममता जैन, राधा पटेल, विनीता टेलर, भावना टेलर, कमला सोलंकी, शोभा राठौर, नीता शाह, साधना चौहान, अनिला बेस, रजनी पाटीदार, कृष्णा शेखावत, प्रभा सिसौदिया, कीर्ति टेलर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

महिलाअाें ने एक-दूसरे काे गुलाल लगाकर फागोत्सव मनाया।
खबरें और भी हैं...