पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhabua News Mp News Pensioners Will Hold A Sit In Demonstration On March 18 And Submit A Memorandum To The Chief Minister

पेंशनर 18 मार्च को धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झाबुआ | मांगे पूरी नहीं होने के विरोध में पेंशनर एसोसिएशन 18 मार्च को धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम ज्ञापन सौंपेगा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रतनसिंह राठौर एवं सचिव सुभाषचंद्र दुबे ने बताया प्रदेश संगठन के प्रांताध्यक्ष ओपी बुधोलिया के निर्देशानुसार जिला स्तर पर पेंशनरों की लंबित मांगों के निराकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। दोपहर 12.30 बजे स्थानीय आम्बेडकर पार्क झाबुआ पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर किया जाएगा। इसके बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। राठौर ने जिले के सभी पेंशनरों से अधिक से अधिक संख्या में धरने में शामिल होने का आह्वान किया है।
खबरें और भी हैं...