- Hindi News
- National
- Jobat News Mp News Poornahuti With 108 Sacrifices Of The Forty Day Intense Cultivation Ritual
चालीस दिनी प्रखर साधना अनुष्ठान की 108 आहुतियों के साथ पूर्णाहुति
गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में चालीस दिवसीय प्रखर साधना अनुष्ठान की पूर्णाहुति पंचकुंडीय यज्ञशाला में गायत्री महायज्ञ द्वारा 108 आहूतियों के साथ संपन्न हुई। जोबट, बोरी और उदयगढ़ के कुल 75 साधकों ने शकर या नमक त्याग कर साधना में शामिल हुए।
गायत्री परिवार के साधना आंदोलन की जिला प्रभारी सरोज टवली ने प्रखर साधना अनुष्ठान के विषय में बताते हुए कहा कि युग निर्माण की गतिविधियों में तीव्रता लाने, आतंकवाद, संक्रमण काल, असूरी शक्तियों के निरस्तीकरण और नवसृजन की गतिविधियों को शक्ति एवं संरक्षण प्रदान करने के लिए यह साधना अनुष्ठान किया गया। इसमें जोबट, उदयगढ़ एवं बोरी क्षेत्र के 43 साधकों द्वारा 33 मालाओं और 32 साधकों द्वारा 15 मालाओं के अनुष्ठान किए गए। प्रांतीय प्रतिनिधि डॉ. शिवनारायण सक्सेना, वानप्रस्थी राजेंद्र सोनी व जागृति सोनी ने संबोधित किया। इस दौरान साधक विमला ओझा, जूही धाकरे, विष्णु चौधरी, साधना देसला और सुबलसिंह मौर्य ने भी अपने अनुभव बताए। पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ के माध्यम से मांगीलाल डावर द्वारा पूर्णाहुति समारोह का संचालन किया गया।
जाेबट. चालीस दिवसीय प्रखर साधना अनुष्ठान करती महिलाएं।