- Hindi News
- National
- Jhabua News Mp News Pti Parmar Posted In Pitol Returning After Seeing Bhagoria Killed In Car Accident
भगोरिया देखकर लौट रहे पिटोल में पदस्थ पीटीआई परमार की कार दुर्घटना में माैत
पिटोल हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ, शहर के रामकृष्ण नगर निवासी चैतन्य (48) पिता मोतीसिंह परमार का शनिवार शाम आलीराजपुर जिले के जोबट और उदयगढ़ के बीच कार दुर्घटना में माैत हाे गई। वो अपनी कार से उमराली का भगोरिया देखकर लौट रहे थे। रात लगभग 8 बजे उनकी कार असंतुलित होकर गड्ढे में उतर गई। कार में लगा गैस किट का सिलेंडर उन पर आ गिरा, जिससे उनकी मौत हो गई।
जोबट पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर है कि उनके कुछ दोस्त भी साथ थे, जो रास्ते में उतर गए। वो कार में अकेले थे। खबर परिवार को मिलते ही परिचित और रिश्तेदार जोबट के लिए रवाना हुए। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव झाबुआ लाया गया। दोपहर में अंतिम संस्कार हुआ। चैतन्य परमार नौकरी के साथ खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। उनके पिता मोतीसिंह परमार भी नामी खिलाड़ी थे। पिछले दिनों ही मोतीसिंह परमार की स्मृति में नेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट रखा गया था।
चैतन्य परमार
**
सिर्फ वही नकारात्मक खबर जो अापको जानना जरूरी है।