नगर परिषद के वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया 12 को
मेघनगर | नगर परिषद मेघनगर का कार्यकाल 11 फरवरी 2020 समाप्त हो चुका है। नगर परिषद चुनाव के पहले नगर परिषद के सभी वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया 12 मार्च को सुबह 11:30 पर कलेक्टर कार्यालय झाबुआ में होगी।
संपत्ति कर समय पर नहीं भरने पर लगेगी पेनल्टी
मेघनगर | संपत्ति कर समय पर नहीं भरने वालों को पेनल्टी देना होगी। इसके लिए नगर परिषद मुख्य नगरपालिका अधिकारी विकास डावर ने इसके लिए डोंडी पिटवाई। डावर ने बताया संपत्तिकर 31 मार्च 2020 तक भरना है। इसके बाद पेनल्टी के साथ टैक्स राशि भरना पड़ेगी।