सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें
धार | जिला पंचायत सभागार में जिपं सीईओ संतोष वर्मा की उपस्थिति में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वर्मा ने समयावधि लंबित पत्रों की विभागवार समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इन पत्रों का शीघ्र निराकरण करें। वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर विभिन्न स्तरों पर दर्ज शिकायतों की स्थिति की विभागवार समीक्षा की और लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जन अधिकार के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की तथा अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के अन्तर्गत 300 दिन से अधिक समय की लंबित शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए।