- Hindi News
- National
- Jhabua News Mp News Rotary Governor Beats On Mandal Tribal Culture Seen In Bhagoria
रोटरी गवर्नर ने मांदल पर दी थाप, भगोरिया में देखी आदिवासी संस्कृति
रोटरी मंडल 3040 के गवर्नर (मंडलाध्यक्ष) रो. गजेंद्र नारंग और उनकी प|ी सार्थिका नारंग रविवार को झाबुआ पहुंचे। उन्होंने यहां लगे भगोरिया हाट का लुत्फ उठाया। ग्रामीण संस्कृति देख इसकी प्रशंसा की। रोटरी पदाधिकारी ढोल-मांदल पर भी जमकर थिरके। नारंग के साथ इंदौर रोटरी क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र सराफ प|ी कविता के साथ यहां आए थे।
पदाधिकारी दोपहर 12.30 बजे टूरिस्ट मोटेल पहुंचे, जहां ग्रामीणों द्वारा मांदल और थाली बजाकर उनकी अगवानी की गई। रोटरी मंडल 3040 के सहायक मंडलाध्यक्ष उमंग सक्सेना, पूर्व सहायक मंडलाध्यक्ष यशवंत भंडारी, रोटरी क्लब ‘मेन’ अध्यक्ष हिमांशु त्रिवेदी, सचिव मनोज अरोरा, पूर्व अध्यक्ष अमितसिंह जादौन, कार्तिक नीमा, यशील शाह, रोटरेक्ट क्लब सचिव दौलत गोलानी, क्लब की आगामी वर्षों की अध्यक्ष अर्चना राठौर ने पुष्प गुच्छ भेंटकर सभी का स्वागत किया। उन्हें आदिवासी परंपरानुसार झुलड़ी पहनाई गई। रोटरी पदाधिकारी आदिवासी वेशभूषा में तैयार होकर भगोरिया हाट पहुंचे। उन्होंने बस स्टैंड पहुंचकर भगोरिया का आनंद लिया। पदाधिकारियों ने एसपी विनीत जैन से मुलाकात की। इसके अलावा भाजपा एवं जयस द्वारा निकाली गई गेर में शामिल होकर ढोल-मांदल पर थाप दी। सभी ने ढोल और थाली की खनक पर नृत्य भी किया। यहां से सज्जन रोड होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान पहुंचकर भगोरिया मेले में ग्रामीणों के साथ चूले-चकरी का लुत्फ उठाया। उन्होंने आदिवासियों की प्रिय मिठाई माजम-गुजरी भी चखकर देखी। भगोरिया हाट में एक जैसे परिधानों में सज-संवरकर आए ग्रामीण युवक-युवतियों के साथ सेल्फी भी ली।
होली मिलन के पोस्टर का किया विमोचन
आगामी वर्ष 2021 में 20 एवं 21 मार्च को स्थानीय अंबा पैलेस में इंटरसिटी ऑन पब्लिक रिलेशन एंड भगोरिया उत्सव होली मिलन का आयोजन किया जाएगा। गर्वनर गजेंद्र नारंग के साथ सभी रोटरी पदाधिकारियों ने इस भव्य आयोजन के बेनर-पोस्टर का विमोचन किया। इसमें विभिन्न शहरों से रोटेरियन गर्वनर एवं वरिष्ठ रोटेरियंस शामिल होंगे।
झाबुआ. रोटरी गवर्नर भगोरिया हाट में तीर कमान हाथ में लेकर थिरके।