पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jobat News Mp News Second Anniversary Of Nutrition Fortnight Begins On The Occasion Of Bhagoria Festival

भगोरिया पर्व के अवसर पर पोषण पखवाड़ा की दूसरी वर्षगांठ प्रारंभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अालीराजपुर | जिले के भगोरिया पर्व के दौरान महिला बाल विकास परियोजना में पोषण पखवाड़ा की दूसरी वर्षगांठ मनाने के लिए विभाग की टीम पहुंची। भगोरिया में इस दौरान आए ग्रामीणों को महिला बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजना पोषण अभियान अंतर्गत 8 से 22 मार्च 2020 तक पोषण पखवाड़ा मनाया जाना है।

पोषण पखवाड़ा में इस बार महिलाओं के साथ-साथ अधिकतम पुरुषों की सहभागिता सुनिश्चित कर अधिकतम पोषण परिणामों में सुधार लाना है। इसका मुख्य उद्देश पोषण जागरूकता, जीवन के प्रथम 1000 दिवस के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता, स्तनपान की शुरुआत और सतत् स्तनपान आदि विषयों में जागरूकता लाना है। परियोजना अधिकारी सुमित्रा खोड़े तथा स्वस्थ भारत प्रेरक अदनान खुर्शीद ने ग्रामीणों को पखवाड़े के उद्देश्य से अवगत कराया । पखवाड़ा की शुरुआत जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग आर एस गुंडिया के मार्गदर्शन में हुई।

अालीराजपुर. लोक नृत्य के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूकता किया।
खबरें और भी हैं...